🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडनैनीताल में बड़ी कार्रवाई: नियमों के विप...

नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत संचालित 150 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, 55 पर जुर्माना

P
By Pahadnews24
May 30, 2026 • 1 min read
नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत संचालित 150 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, 55 पर जुर्माना
नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत संचालित 150 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, 55 पर जुर्माना (Photo: Pahad News)

नैनीताल। जिले में अवैध और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे होमस्टे के खिलाफ नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के तहत परगना अधिकारियों और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण किया।


 

जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई होमस्टे में मालिक स्वयं निवासरत नहीं पाए गए, जबकि नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। इसके अलावा पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे थे। कुछ इकाइयों में रिसेप्शन स्टाफ रखकर उन्हें होटल और रेस्टोरेंट की तरह संचालित किया जा रहा था, जबकि कई होमस्टे को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से चलाया जा रहा था, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है।


 

इन अनियमितताओं के आधार पर जिला प्रशासन ने 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही 55 होमस्टे संचालकों पर ₹10,000 प्रति इकाई के हिसाब से जुर्माना भी लगाया गया है।


 

क्षेत्रवार कार्रवाई में धारी क्षेत्र के 19, रामनगर के 20, नैनीताल के 94, कालाढूंगी के 5, हल्द्वानी के 5 तथा कैंची धाम क्षेत्र के 7 होमस्टे शामिल हैं।


 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस अवधि में चल रहे अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होमस्टे व्यवस्था की मूल भावना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता और व्यवस्थित संचालन बना रहे।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND