🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडबदरीनाथ धाम में ‘पैसे लेकर दर्शन’ कराने...

बदरीनाथ धाम में ‘पैसे लेकर दर्शन’ कराने के आरोप, बदरीश पंडा पंचायत ने सीएम धामी से निष्पक्ष जांच की मांग

P
By Pahadnews24
July 18, 2026 • 1 min read
बदरीनाथ धाम में ‘पैसे लेकर दर्शन’ कराने के आरोप, बदरीश पंडा पंचायत ने सीएम धामी से निष्पक्ष जांच की मांग
बदरीनाथ धाम में ‘पैसे लेकर दर्शन’ कराने के आरोप, बदरीश पंडा पंचायत ने सीएम धामी से निष्पक्ष जांच की मांग (Photo: Pahad News)

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच के बीच अब ‘पैसे लेकर दर्शन’ कराने के आरोप भी सामने आए हैं। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

पंडा पंचायत ने 17 जुलाई को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोग श्रद्धालुओं से धन लेकर उन्हें नियमों के विपरीत दर्शन करा रहे हैं। साथ ही दावा किया गया है कि विभिन्न विभागों के कुछ कर्मचारी कथित रूप से नंबर-2 गेट से अनधिकृत प्रवेश कराकर व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

 

पंचायत का कहना है कि चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच का दायरा बढ़ाकर इन आरोपों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो धाम की व्यवस्थाओं से जुड़ी अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती हैं।

 

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत हो।

 

श्री बदरीश पंडा पंचायत ने चढ़ावा हेराफेरी मामले में राज्य सरकार द्वारा अब तक की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि वह जांच एजेंसियों को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अवैध दर्शन और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोप फिलहाल पंडा पंचायत के दावे हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND