🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: भाजपा ने खोले...

उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: भाजपा ने खोले पत्ते, इन नेताओं पर खेला दांव

P
By Pahadnews24
May 29, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: भाजपा ने खोले पत्ते, इन नेताओं पर खेला दांव
उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: भाजपा ने खोले पत्ते, इन नेताओं पर खेला दांव (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दलों ने अब अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन नगर पालिका और नगर पंचायत सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।


 

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर सीट से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत पाटी से नवीन राम को टिकट दिया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत गढ़ी नेगी सीट पर सचिन बाठला पर पार्टी ने भरोसा जताया है।


 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रत्याशियों के नामों की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और जल्द ही प्रचार अभियान को भी तेज किया जाएगा।


 

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। अब सभी की नजरें चुनाव प्रचार और स्थानीय समीकरणों पर टिकी हुई हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND