🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडकर्णप्रयाग घटना के बाद हाई अलर्ट, कुछ दे...

कर्णप्रयाग घटना के बाद हाई अलर्ट, कुछ देर रुकी चारधाम यात्रा; सुरक्षा घेरे में आगे बढ़े श्रद्धालु

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
कर्णप्रयाग घटना के बाद हाई अलर्ट, कुछ देर रुकी चारधाम यात्रा; सुरक्षा घेरे में आगे बढ़े श्रद्धालु
कर्णप्रयाग घटना के बाद हाई अलर्ट, कुछ देर रुकी चारधाम यात्रा; सुरक्षा घेरे में आगे बढ़े श्रद्धालु (Photo: Pahad News)

कर्णप्रयाग/श्रीनगर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को हुई झड़प के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिससे यात्रा भी प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और विवाद के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल होने से कई स्थानीय लोग घायल हो गए। 


घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर श्रीनगर के एनआईटी मैदान में भी चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। बाद में हालात सामान्य होने और सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद श्रद्धालुओं को आगे रवाना किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और चारधाम यात्रा सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND