🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटनदेहरादून में नशे में धुत युवक का सड़क पर...

देहरादून में नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा, पुलिस को चाकू दिखाकर दी धमकी

P
By Pahadnews24
May 27, 2026 • 1 min read
देहरादून में नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा, पुलिस को चाकू दिखाकर दी धमकी
देहरादून में नशे में धुत युवक का सड़क पर हंगामा, पुलिस को चाकू दिखाकर दी धमकी (Photo: Pahad News)

देहरादून के जाखन क्षेत्र में देर रात सड़क पर हंगामे और पुलिस से अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवानी निवासी विनय नामक युवक ने अपनी हरियाणा नंबर की Honda City कार (HR 16AC 7177) बीच सड़क पर खड़ी कर दी, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने युवक से वाहन हटाने को कहा, लेकिन आरोप है कि वह नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से उलझ गया और अभद्र व्यवहार करने लगा।


 

स्थिति बिगड़ने पर राजपुर थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कथित तौर पर चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी को खुद को बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 

आखिरकार पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। एल्कोमीटर जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसकी कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


 

पर्यटन UTTARAKHAND