🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडदिव्यांग दंपति की मदद को आगे आया प्रशासन...

दिव्यांग दंपति की मदद को आगे आया प्रशासन, डीएम सविन बंसल ने माफ कराया कर्ज, दिलाया रोजगार स

P
By Pahadnews24
May 22, 2026 • 1 min read
दिव्यांग दंपति की मदद को आगे आया प्रशासन, डीएम सविन बंसल ने माफ कराया कर्ज, दिलाया रोजगार स
दिव्यांग दंपति की मदद को आगे आया प्रशासन, डीएम सविन बंसल ने माफ कराया कर्ज, दिलाया रोजगार स (Photo: Pahad News)

देहरादून: आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ तले दबे दिव्यांग दंपति के लिए जिला प्रशासन फरिश्ता बनकर सामने आया। ईस्ट पटेल नगर निवासी 100 प्रतिशत दिव्यांग संजीव कुमार और उनकी 65 प्रतिशत दिव्यांग पत्नी की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानवीय पहल करते हुए न सिर्फ उनका बकाया कर्ज माफ कराया, बल्कि रोजगार और बेटियों की शिक्षा का भी जिम्मा उठाया।


 

बताया गया कि संजीव कुमार ने वर्ष 2018 में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोलने के लिए उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। शुरुआत में उन्होंने कई किश्तें जमा कीं, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। आर्थिक संकट गहराने पर वे शेष ऋण नहीं चुका सके, जिसके बाद निगम ने 64 हजार 915 रुपये की आरसी तहसील देहरादून भेज दी।


 

तीन हजार रुपये की पेंशन के सहारे परिवार का गुजारा कर रहे दंपति पर कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने का डर मंडरा रहा था। परेशान होकर संजीव कुमार ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी व्यथा रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने तत्काल संज्ञान लिया और सीएसआर फंड से पूरी बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए। इससे परिवार को बड़ी राहत मिली।


 

इतना ही नहीं, परिवार को दोबारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए रायफल क्लब फंड से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई, ताकि संजीव कुमार फिर से रोजगार शुरू कर सकें।


 

जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि संजीव कुमार की तीनों बेटियों को “प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा” के तहत शिक्षा सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनकी पढ़ाई आर्थिक अभाव में बाधित न हो।


 

जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से परिवार को नई उम्मीद मिली है। डीएम ने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंदों के मामलों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND