🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमहिला ग्राम प्रधान और 75 वर्षीय बुजुर्ग...

महिला ग्राम प्रधान और 75 वर्षीय बुजुर्ग के विवाद ने पकड़ा तूल, थाने में हुआ समझौता, पैर छूकर मांगी माफी

P
By Pahadnews24
May 15, 2026 • 1 min read
महिला ग्राम प्रधान और 75 वर्षीय बुजुर्ग के विवाद ने पकड़ा तूल, थाने में हुआ समझौता, पैर छूकर मांगी माफी
महिला ग्राम प्रधान और 75 वर्षीय बुजुर्ग के विवाद ने पकड़ा तूल, थाने में हुआ समझौता, पैर छूकर मांगी माफी (Photo: Pahad News)

पौड़ी जनपद की मरोड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और गांव के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के बीच हुआ विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौता कराया गया। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने ग्राम प्रधान से माफी मांगते हुए उनके पैर भी छुए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद समाज में बुजुर्गों के सम्मान, महिला जनप्रतिनिधियों की गरिमा और सामाजिक मर्यादा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।


 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में ग्राम प्रधान और गांव के बुजुर्ग व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी रही कि विवाद के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने प्रधान को गौशाला में बंद करने जैसी धमकी दी थी। घटना के दौरान ग्राम प्रधान ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां आपसी सहमति से समझौता कर विवाद शांत कराया गया।


 

इस पूरे घटनाक्रम पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और सामाजिक मर्यादा के दायरे में होना चाहिए तथा किसी बुजुर्ग को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उचित नहीं माना जा सकता। वहीं, कुछ लोग इसे आपसी समझौते और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम बता रहे हैं।


 

इसी बीच मरोड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान वीरा रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 मई की शाम वह गांव में निरीक्षण पर गई थीं। उसी दौरान उनकी मुलाकात गांव के एक व्यक्ति से हुई, जिसके बारे में उन्हें जानकारी मिली थी कि वह अन्य गांवों में उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें फैला रहा है।


 

वीरा रावत के अनुसार, उन्होंने संबंधित व्यक्ति से केवल इतना पूछा कि वह उनके बारे में “प्रधान लड़कों के साथ घूमती है” या “प्रधान का चरित्र खराब है” जैसी बातें क्यों कह रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी अधिकारी या कर्मचारी के आने पर प्रधान होने के नाते उन्हें निरीक्षण कराना पड़ता है, जो उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है।


 

प्रधान का आरोप है कि बातचीत के दौरान व्यक्ति अचानक गुस्से में आ गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उन्होंने दावा


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND