🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहरिद्वार DCWCS चुनाव में बवाल, भाजपा नेत...

हरिद्वार DCWCS चुनाव में बवाल, भाजपा नेता ने लगाया हमले का आरोप, दोनों पक्ष पहुंचे कोतवाली

P
By Pahadnews24
June 30, 2026 • 1 min read
हरिद्वार DCWCS चुनाव में बवाल, भाजपा नेता ने लगाया हमले का आरोप, दोनों पक्ष पहुंचे कोतवाली
हरिद्वार DCWCS चुनाव में बवाल, भाजपा नेता ने लगाया हमले का आरोप, दोनों पक्ष पहुंचे कोतवाली (Photo: Pahad News)

हरिद्वार। थोक केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार समिति (DCWCS) की प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान सोमवार को जमकर विवाद हो गया। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं चुनाव मैदान में उतरे सुशील चौधरी ने भी विकास तिवारी और उनके साथियों पर महिला मतदाता के साथ मारपीट, अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विकास तिवारी का आरोप है कि वह माया देवी मंदिर मार्ग से महिला इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे सुशील चौधरी, उनके भतीजे शिवम कुमार समेत करीब 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व पीआरडी जवानों के पहुंचने पर आरोपी दो वाहनों से फरार हो गए। तिवारी ने पुलिस को वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।

दूसरी ओर, सुशील चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह महिला मतदाता पूनम देवी को मतदान के लिए लेकर जा रहे थे, तभी विकास तिवारी, मगन सिंह और संदीप ने महिला के साथ मारपीट की तथा पिस्तौल दिखाकर अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि चुनाव में 14 में से 11 निदेशक तिवारी गुट के समर्थन में निर्वाचित हुए हैं, जिसके चलते अध्यक्ष पद पर उनका दावा मजबूत माना जा रहा है। इसी बीच हुई इस घटना से चुनावी माहौल और गरमा गया है। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा के दो प्रभावशाली गुटों के बीच बढ़ती खींचतान के रूप में भी देखा जा रहा है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND