🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटनहेमकुंड साहिब ट्रस्ट की अपील: यात्रा में...

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की अपील: यात्रा में रखें संयम, विवाद की स्थिति में हथियारों का प्रयोग न करें

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की अपील: यात्रा में रखें संयम, विवाद की स्थिति में हथियारों का प्रयोग न करें
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की अपील: यात्रा में रखें संयम, विवाद की स्थिति में हथियारों का प्रयोग न करें (Photo: Pahad News)

गोविंदघाट। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान हाल ही में सामने आई कुछ घटनाओं के बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से शांति, संयम और भाईचारे का परिचय देने की अपील की है।


 

ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह (बाबा जी) ने कहा कि 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मर्यादित बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।


 

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा पूरी श्रद्धा, धैर्य और शांति के साथ करें। यात्रा का उद्देश्य केवल दर्शन करना नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और गुरु साहिब के संदेश को आत्मसात करना भी है।


 

बाबा जी ने विशेष रूप से कहा कि यदि यात्रा के दौरान किसी प्रकार का विवाद या कहासुनी हो जाए तो किसी भी स्थिति में हथियारों का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिख परंपरा में शस्त्र केवल मजलूमों और कमजोरों की रक्षा के लिए हैं, न कि आपसी विवादों के लिए।


 

साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ प्रेम और सम्मान का व्यवहार करें तथा उनकी हरसंभव सहायता करें।


 

ट्रस्ट प्रबंधन ने कहा कि सभी का साझा प्रयास होना चाहिए कि यहां से लौटने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की छवि एक शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और देवभूमि के रूप में लेकर जाएं।


 

पर्यटन UTTARAKHAND