🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमुंबई महाकौथिग में गूंजेगी पहाड़ की आवाज...

मुंबई महाकौथिग में गूंजेगी पहाड़ की आवाज़, आशीष नेगी होंगे शामिल

P
By Pahadnews24
May 15, 2026 • 1 min read
मुंबई महाकौथिग में गूंजेगी पहाड़ की आवाज़, आशीष नेगी होंगे शामिल
मुंबई महाकौथिग में गूंजेगी पहाड़ की आवाज़, आशीष नेगी होंगे शामिल (Photo: Pahad News)

देहरादून/मुंबई : महाराष्ट्र और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है। पहाड़ की संस्कृति, स्वाभिमान और युवाओं की आवाज़ को लेकर युवा नेता आशीष नेगी 17 मई 2026 को आयोजित होने वाले “मुंबई महाकौथिग 2026” में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पहाड़ और महाराष्ट्र के ऐतिहासिक संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।


 

इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब हिमालय और महाराष्ट्र की धरती एक हुई है, तब-तब बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। कहा जाता है कि देवप्रयाग के भट्ट ब्राह्मण महाराष्ट्र पहुँचे थे, जहाँ उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का राजतिलक कर इतिहास रचा था। वहीं उत्तराखंड आंदोलन के दौर में स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी मुंबई जाकर शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे से मिले थे। उस दौरान बालासाहेब ठाकरे ने पहाड़ के लोगों के साथ अन्याय के खिलाफ खुलकर समर्थन की बात कही थी।


 

अब एक बार फिर पहाड़ की मजबूत आवाज़ महाराष्ट्र की धरती तक पहुँचने जा रही है। मुंबई महाकौथिग में उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपरा, युवाओं की सोच और पहाड़ के भविष्य को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।


 

इन दिनों देश की राजनीति भी लगातार उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में आशीष नेगी का यह मुंबई दौरा कितना प्रभाव छोड़ता है, इस पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों की नजर बनी हुई है। आशीष नेगी अपनी दमदार आवाज़, आक्रामक शैली और प्रभावशाली भाषणों के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई महाकौथिग में उनका संबोधन युवाओं और प्रवासी उत्तराखंडियों के बीच खास चर्चा का विषय बन सकता है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND