🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटनभीषण गर्मी में भी “कूल-कूल” नैनीताल! सरो...

भीषण गर्मी में भी “कूल-कूल” नैनीताल! सरोवर नगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, कारोबारियों के खिले चेहरे

P
By Pahadnews24
May 22, 2026 • 1 min read
भीषण गर्मी में भी “कूल-कूल” नैनीताल! सरोवर नगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, कारोबारियों के खिले चेहरे
भीषण गर्मी में भी “कूल-कूल” नैनीताल! सरोवर नगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, कारोबारियों के खिले चेहरे (Photo: Pahad News)

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोग अब तेजी से पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार नजर आ रही है।


 

जहां मैदानों में पारा लगातार 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, वहीं नैनीताल का सुहावना मौसम लोगों को सुकून दे रहा है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाएं, बादलों की आवाजाही और हल्की ठंडक पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि नैनी झील, माल रोड, स्नो व्यू, टिफिन टॉप, केव गार्डन समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।


 

होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे लगभग फुल चल रहे हैं। सप्ताहांत से पहले ही शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने लगा है। पर्यटकों का कहना है कि मैदानों की तपती गर्मी से बचने के लिए नैनीताल सबसे बेहतरीन जगह बन गया है।


 

वहीं बढ़ती पर्यटकों की संख्या से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों और स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही कारोबार में भी अच्छी तेजी आई है।


 

एक तरफ मैदानों में लोग गर्मी से बेहाल हैं, तो दूसरी तरफ नैनीताल का सुहावना मौसम लोगों को राहत और सुकून दे रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


 

पर्यटन UTTARAKHAND