🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडNEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, केंद्र...

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने किया ऐलान

P
By Pahadnews24
May 15, 2026 • 1 min read
NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने किया ऐलान
NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को होगा, केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने किया ऐलान (Photo: Pahad News)

देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था।


 

NTA ने शुक्रवार सुबह आधिकारिक सूचना जारी करते हुए कहा कि छात्र और अभिभावक केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के नोटिस पर ही भरोसा करें। जल्द ही नए एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।


 

गौरतलब है कि NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें इस वर्ष करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में भारी असमंजस और नाराजगी देखने को मिली थी। कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हुए और जल्द नई तारीख घोषित करने की मांग उठाई जा रही थी।


 

पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है। जांच एजेंसियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और देश के अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क की जांच जारी है। NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन नहीं करना होगा। पहले से किया गया पंजीकरण ही मान्य रहेगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND