🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › छात्र संघ चुनाव में अपनों ने ही दिया धोख...

छात्र संघ चुनाव में अपनों ने ही दिया धोखा! NSUI ने चमोली जिलाध्यक्ष समेत पांच को किया निष्कासित

P
By Pahadnews24
October 3, 2026 • 1 min read
छात्र संघ चुनाव में अपनों ने ही दिया धोखा! NSUI ने चमोली जिलाध्यक्ष समेत पांच को किया निष्कासित
छात्र संघ चुनाव में अपनों ने ही दिया धोखा! NSUI ने चमोली जिलाध्यक्ष समेत पांच को किया निष्कासित (Photo: Pahad News)

चमोली। छात्र महासंघ चुनाव को लेकर NSUI ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने चमोली के जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विपिन फरसवान समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। संगठन का आरोप है कि संबंधित पदाधिकारियों ने चुनाव में NSUI के पक्ष के बजाय ABVP के पक्ष में मतदान कराया। विपिन फरसवान को चमोली में NSUI के मजबूत संगठनात्मक स्तंभों में माना जाता रहा है और उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है। 


जनता ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुना है। ऐसे में संगठन की ओर से की गई यह कार्रवाई राजनीतिक एवं छात्र राजनीति के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ नेता की कथित भूमिका और उन्हें इस प्रकरण का ‘मास्टरमाइंड’ बताए जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित नेता का पक्ष सामने आने के बाद ही तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।


 


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND