🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा मोड़, 5 व...

रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा मोड़, 5 वोटों के अंतर वाली जीत पर होगी दोबारा मतगणना

P
By Pahadnews24
October 7, 2026 • 1 min read
रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा मोड़, 5 वोटों के अंतर वाली जीत पर होगी दोबारा मतगणना
रामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा मोड़, 5 वोटों के अंतर वाली जीत पर होगी दोबारा मतगणना (Photo: Pahad News)

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती यानी रिकाउंटिंग कराई जाएगी। 29 सितंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को 738 वोट मिले थे, जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज रावत को 733 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर महज 5 वोट रहा था। वहीं एबीवीपी प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 मत मिले थे। सूरज रावत की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतगणना के दौरान उनके पक्ष में पड़े कुछ मतों को अवैध घोषित किया गया, जिस पर उन्होंने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के निर्देशानुसार रिकाउंटिंग शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की निगरानी में कराई जाएगी और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को भी इसकी प्रक्रिया में मौजूद रहने की अनुमति होगी। साथ ही संबंधित मतपत्रों और सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी रिकाउंटिंग की निश्चित तारीख और समय सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें कॉलेज प्रशासन और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। दोबारा मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND