🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडऋषिकेश में बड़ा हादसा टला, योगनगरी रेलवे...

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला, योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला, योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे
ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला, योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे (Photo: Pahad News)

योग नगरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित खांड गांव के पास सोमवार देर रात उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन शंटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, इंजीनियर और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।


 

जीआरपी एसपी अरुणा भारती ने बताया कि हादसा खांड गांव के समीप शंटिंग के दौरान हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और रेल सेवाएं भी प्रभावित नहीं हुई हैं। देर रात तक ट्रैक और डिब्बों को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND