🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास काटने...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास काटने गई महिला उफनते गदेरे में बही, डेढ़ घंटे बाद मिला शव

P
By Pahadnews24
August 3, 2026 • 1 min read
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास काटने गई महिला उफनते गदेरे में बही, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास काटने गई महिला उफनते गदेरे में बही, डेढ़ घंटे बाद मिला शव (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास काटने गई महिला की उफनते गदेरे में बहने से मौत हो गई। बसुकेदार क्षेत्र के ग्राम स्वारा के पास हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटी निवासी 38 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, रविवार सुबह तिमली क्षेत्र में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक गदेरे का जलस्तर बढ़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से प्रशासन को दी, जिसके बाद बचाव दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।

 

मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच लगातार खोज अभियान चलाया। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदी, गदेरों और बरसाती नालों के आसपास न जाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND