🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरुद्रपुर गैंगरेप केस: चलते हाईवे पर भी न...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: चलते हाईवे पर भी नहीं मिली मदद, जंगल में ले जाकर 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म

P
By Pahadnews24
July 28, 2026 • 1 min read
रुद्रपुर गैंगरेप केस: चलते हाईवे पर भी नहीं मिली मदद, जंगल में ले जाकर 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म
रुद्रपुर गैंगरेप केस: चलते हाईवे पर भी नहीं मिली मदद, जंगल में ले जाकर 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म (Photo: Pahad News)

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि शनिवार रात तीन युवक युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर भूरारानी रोड से गदरपुर की ओर ले गए। इस दौरान वे मुख्य सड़क और हाईवे से कई किलोमीटर तक गुजरते रहे, लेकिन युवती को कोई मदद नहीं मिल सकी।

 

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गढ़वाल निवासी पीड़िता रुद्रपुर में किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार रात वह अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर जबरन सभी को अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर बच निकले, जबकि दूसरी युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।

 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे गदरपुर क्षेत्र के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद रविवार सुबह आरोपियों ने उसे ओमेक्स रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में छोड़ दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है।

सीओ रुद्रपुर विश्वजीत सैनी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND