🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeपर्यटनयमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान सिंगापुर क...

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान सिंगापुर की महिला श्रद्धालु की मौत, इस सीजन में मृतकों की संख्या 16 पहुंची

P
By Pahadnews24
June 4, 2026 • 1 min read
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान सिंगापुर की महिला श्रद्धालु की मौत, इस सीजन में मृतकों की संख्या 16 पहुंची
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान सिंगापुर की महिला श्रद्धालु की मौत, इस सीजन में मृतकों की संख्या 16 पहुंची (Photo: Pahad News)

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत का मामला सामने आया है। इस बार सिंगापुर से आई 62 वर्षीय महिला श्रद्धालु की यात्रा मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से जान चली गई। इस घटना के साथ ही यमुनोत्री धाम यात्रा शुरू होने के बाद अब तक विभिन्न कारणों से जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।


 

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर निवासी आर. मालावती बुधवार देर शाम यमुनोत्री धाम यात्रा पर थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गईं। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 

स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिल राणा ने बताया कि महिला को जब स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी जानकीचट्टी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही महिला श्रद्धालु के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।


 

चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग और पहले से बीमार श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लगातार यात्रियों से यात्रा से पहले मेडिकल जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही यात्रा करने की अपील कर रहा है।


 

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने का दावा किया है। संवेदनशील स्थानों पर मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।


 

पर्यटन UTTARAKHAND