🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडटिहरी: केतन लाल के पिता धनपाल लाल शाह नि...

टिहरी: केतन लाल के पिता धनपाल लाल शाह निर्विरोध बने ग्राम उपप्रधान, देवल गाँव ने दिया एकता का संदेश

P
By Pahadnews24
July 16, 2026 • 1 min read
टिहरी: केतन लाल के पिता धनपाल लाल शाह निर्विरोध बने ग्राम उपप्रधान, देवल गाँव ने दिया एकता का संदेश
टिहरी: केतन लाल के पिता धनपाल लाल शाह निर्विरोध बने ग्राम उपप्रधान, देवल गाँव ने दिया एकता का संदेश (Photo: Pahad News)

टिहरी जनपद के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत देवल में धनपाल लाल शाह को निर्विरोध ग्राम उपप्रधान चुना गया है। यह निर्णय ग्राम प्रधान और सभी वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया।

 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले केतन लाल की बहनों ने ग्रामीणों पर खेतों में जाने से रोकने, पानी नहीं देने और वाहन में साथ न बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, धनपाल लाल शाह ने भी गाँव से विस्थापन की मांग उठाई थी। इन घटनाओं के चलते गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हालांकि, अब ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुराने विवादों को पीछे छोड़ते हुए सर्वसम्मति से धनपाल लाल शाह को ग्राम उपप्रधान चुना है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और गाँव की एकजुटता की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

यह फैसला इस बात का संकेत भी माना जा रहा है कि आपसी मतभेदों के बावजूद संवाद और सहयोग के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND