🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडकुल्हाल पुलिस चौकी बनी अस्थायी छावनी, उत...

कुल्हाल पुलिस चौकी बनी अस्थायी छावनी, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

P
By Pahadnews24
June 25, 2026 • 1 min read
कुल्हाल पुलिस चौकी बनी अस्थायी छावनी, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कुल्हाल पुलिस चौकी बनी अस्थायी छावनी, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम (Photo: Pahad News)

विकासनगर (देहरादून)। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर निहंगों के संभावित प्रवेश की आशंका को देखते हुए देहरादून पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। किसी भी संभावित टकराव और कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। सीमा पर स्थित कुल्हाल पुलिस चौकी को अस्थायी छावनी में तब्दील करते हुए भारी पुलिस बल के साथ आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर डटे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले डाकपत्थर बैराज पुल पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में निहंगों को सीमा पार कर उत्तराखंड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल सीमा क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND