🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधनगरासू में तनाव चरम पर: सिख यात्री के कथ...

नगरासू में तनाव चरम पर: सिख यात्री के कथित अपहरण की खबर, निहंगों का अल्टीमेटम

P
By Pahadnews24
June 21, 2026 • 1 min read
नगरासू में तनाव चरम पर: सिख यात्री के कथित अपहरण की खबर, निहंगों का अल्टीमेटम
नगरासू में तनाव चरम पर: सिख यात्री के कथित अपहरण की खबर, निहंगों का अल्टीमेटम (Photo: Pahad News)

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। बीते 24 घंटे से निहंग सिख तीर्थयात्री गुरुद्वारे में डटे हुए हैं। इस बीच एक 55 वर्षीय सिख यात्री के कथित अपहरण की सूचना ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


 

शनिवार को रुद्रप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति तथा निहंग सिख तीर्थयात्रियों के साथ वार्ता की। बातचीत के दौरान निहंग सिख यात्रियों ने कहा कि कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों को जल्द रिहा किया जाए, अन्यथा देशभर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड पहुंचेंगे।


 

मोहित डिमरी ने सभी पक्षों से शांति, संयम और संवाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और बातचीत के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रखा जा सके। वहीं प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


 

अपराध UTTARAKHAND