🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधदिनेशपुर में झाड़ियों से युवक का शव बराम...

दिनेशपुर में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

P
By Pahadnews24
July 19, 2026 • 1 min read
दिनेशपुर में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
दिनेशपुर में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की गहन जांच (Photo: Pahad News)

दिनेशपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी नगर गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सपन राय (40) पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। उनका शव नेताजी नगर गांव में एक प्लॉटिंग के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। घटनास्थल के समीप मृतक की बाइक भी बरामद हुई है, जिसके बाद मामले को लेकर विभिन्न आशंकाएं जताई जा रही हैं।

 

सूचना मिलने पर दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।


 

अपराध UTTARAKHAND