🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधवकील सोहेल हत्याकांड का खुलासा: सगा भाई...

वकील सोहेल हत्याकांड का खुलासा: सगा भाई निकला कातिल, हाईवे जाम करने वालों पर भी FIR

P
By Pahadnews24
June 15, 2026 • 1 min read
वकील सोहेल हत्याकांड का खुलासा: सगा भाई निकला कातिल, हाईवे जाम करने वालों पर भी FIR
वकील सोहेल हत्याकांड का खुलासा: सगा भाई निकला कातिल, हाईवे जाम करने वालों पर भी FIR (Photo: Pahad News)

देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र के बुड्डी गांव में हुए चर्चित वकील सोहेल हत्याकांड का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के सगे छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।


 

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हत्या के लिए उसने पहले से एक देशी पिस्टल खरीदी थी। अब पुलिस उस हथियार तस्कर की तलाश में जुटी है जिसने आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराया।


 

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। बीती रात परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया और देर रात तक मार्ग जाम रखा। पुलिस ने कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और यातायात बाधित करने के आरोप में जाम व हंगामे में शामिल लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक ओर परिवार के मुखिया हज यात्रा पर गए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर घर में एक बेटे की हत्या और दूसरे बेटे के आरोपी के रूप में गिरफ्तार होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


 

अपराध UTTARAKHAND