🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडबापूग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग...

बापूग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

P
By Pahadnews24
July 5, 2026 • 1 min read
बापूग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
बापूग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी (Photo: Pahad News)

ऋषिकेश, 5 जुलाई।
मुख्यमंत्री के ऋषिकेश दौरे के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (युवा उक्रांद) के प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु पंवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंचे।

 

बीते कई दिनों से बापूग्राम के निवासी अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। 


आंदोलनकारियों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को अपनी बात रखने का अवसर मानते हुए युवा उक्रांद कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया।

प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु पंवार ने कहा कि बापूग्राम के लोगों के साथ वर्षों से अन्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की लोकतांत्रिक मांगों को सुनने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि उत्तराखंड क्रांति दल बापूग्राम के लोगों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ता रहेगा।

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उक्रांद ने सरकार से बापूग्राम को शीघ्र राजस्व ग्राम घोषित करने, धरने पर बैठे लोगों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND