🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ काशीप...

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ काशीपुर महानगर का हुआ संगठन विस्तार, आयुष रावत की मौजूदगी में जितेंद्र सिंह चौहान बने महानगर अध्यक्ष

P
By Pahadnews24
June 28, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ काशीपुर महानगर का हुआ संगठन विस्तार, आयुष रावत की मौजूदगी में जितेंद्र सिंह चौहान बने महानगर अध्यक्ष
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ काशीपुर महानगर का हुआ संगठन विस्तार, आयुष रावत की मौजूदगी में जितेंद्र सिंह चौहान बने महानगर अध्यक्ष (Photo: Pahad News)

काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा काशीपुर में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई युवाओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।

नवगठित कार्यकारिणी में जितेंद्र सिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष, अनमोल शर्मा एवं पवन कश्यप को महानगर उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को महानगर संगठन मंत्री, सतेन्द्र शर्मा को महानगर महामंत्री, विशाल चौधरी को महानगर कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह को जिला उपाध्यक्ष (काशीपुर) तथा सचिन रावत को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि एवं युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल युवाओं की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश में एक मजबूत, जनाधारित एवं वैचारिक संगठन तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आयुष रावत ने कहा कि युवा उक्रांद आने वाले समय में प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान को और गति देगा तथा युवाओं की भागीदारी से उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करेगा।

जिला अध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया ने कहा कि संगठन विस्तार का उद्देश्य केवल पदों का वितरण नहीं, बल्कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है जो उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्रीय स्वाभिमान के लिए प्रभावी संघर्ष कर सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता काशीपुर महानगर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष रावत के मार्गदर्शन और नई टीम के नेतृत्व में युवा उत्तराखंड क्रांति दल काशीपुर महानगर में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND