🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिकिच्छा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जि...

किच्छा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बीच बाजार दबोचा

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
किच्छा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बीच बाजार दबोचा
किच्छा BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बीच बाजार दबोचा (Photo: Pahad News)

उधम सिंह नगर के किच्छा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और ग्राम दरऊ की प्रधान पति गफ्फार खान को बीच बाजार से गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी और राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बन गया।


 

जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस की टीम दो वाहनों में किच्छा पहुंची थी। एक स्कॉर्पियो में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि दूसरे वाहन में वर्दीधारी पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि पुलिस काफी देर से गफ्फार खान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।


 

जैसे ही गफ्फार खान डीडी चौक से रुद्रपुर रोड की ओर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया और तुरंत हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बीच बाजार में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


 

बताया जा रहा है कि गफ्फार खान का नाम फरवरी में बहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए कथित असलहा तस्करों से जुड़ा था। उस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पिस्टल और तमंचे बरामद किए थे। जांच में कुछ हथियारों की सप्लाई गफ्फार खान तक होने की बात सामने आई थी।


 

मामले के बाद गफ्फार खान ने सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था। हालांकि अब अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।


 

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि गफ्फार खान उत्तर प्रदेश में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और आगे की कार्रवाई यूपी पुलिस द्वारा की जा रही है।


 

राजनीति UTTARAKHAND