🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, द...

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

P
By Pahadnews24
June 6, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में अचानक आग लगने से अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की कई टीमें पहुंचीं।


 

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड के जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन स्टोर में आधी रात के बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में स्थित ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और एसपी सिटी मनोज कत्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा स्टोर जलकर खाक हो चुका था।


 

अग्निकांड के दौरान स्टोर के अंदर मौजूद दो कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। उनकी मौत आग की चपेट में आने और दम घुटने से हो गई। मृतकों की पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।


 

हादसे में स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं चार्जिंग में लगी एक स्कूटी और परिसर में खड़ा एक टेंपो भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण मान रही है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


 

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर कार्यस्थलों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND