🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

भुवन चंद्र खंडूरी अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली, ईमानदार छवि और अनुशासित नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी। भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।


 

उत्तराखंड क्रांति दल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय खंडूरी का योगदान उत्तराखंड और देश की राजनीति में सदैव स्मरणीय रहेगा। दल की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।


 

स्वर्गीय खंडूरी की सादगी, स्वच्छ राजनीति और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND