🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहल्द्वानी/नैनीताल: 8 जून से घर-घर पहुंचे...

हल्द्वानी/नैनीताल: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी पूरी

P
By Pahadnews24
June 3, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी/नैनीताल: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी पूरी
हल्द्वानी/नैनीताल: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी पूरी (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी/नैनीताल। जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 8 जून 2026 से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।


 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह अभियान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।


 

इस संबंध में हल्द्वानी स्थित एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसके दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना एवं सत्यापन कार्य करेंगे।


 

कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा, जबकि 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।


 

प्रशासन ने कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करना है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND