🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडपीरुमदारा के पास भीषण सड़क हादसा, एक मृत...

पीरुमदारा के पास भीषण सड़क हादसा, एक मृत, एक घायल

P
By Pahadnews24
July 1, 2026 • 1 min read
पीरुमदारा के पास भीषण सड़क हादसा, एक मृत, एक घायल
पीरुमदारा के पास भीषण सड़क हादसा, एक मृत, एक घायल (Photo: Pahad News)

रामनगर: रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पीरुमदारा के पास उस समय हुआ जब बाइक और एक तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर जिले के प्रतापपुर निवासी रविंद्र और कपिल बाइक से रामनगर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीरुमदारा के समीप एक अज्ञात कार चालक ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. तौहिद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रविंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि कपिल का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND