🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडदेहरादून में महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न...

देहरादून में महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न का मामला, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
देहरादून में महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न का मामला, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज
देहरादून में महिला अधिवक्ता के उत्पीड़न का मामला, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज (Photo: Pahad News)

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) महिला अधिवक्ता के मानसिक, आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने केशव थलवाल नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

महिला अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहचान “जागो उत्तराखण्ड” नामक फेसबुक पेज के माध्यम से आरोपी से हुई थी। आरोप है कि केशव थलवाल खुद को पुलिस प्रताड़ना और सामाजिक संघर्ष का शिकार बताकर लोगों की सहानुभूति प्राप्त करता था। इसी दौरान उसने महिला का विश्वास जीत लिया।


 

शिकायत के अनुसार आरोपी ने आर्थिक तंगी और निजी समस्याओं का हवाला देकर महिला से गूगल पे सहित अन्य माध्यमों से कई बार धनराशि ली। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्र व्यवहार करते हुए निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।


 

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने परिचितों के बीच उसे अपनी “गर्लफ्रेंड” बताकर शादी का दबाव बनाया। साथ ही सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो प्रसारित करने, आत्महत्या कर सुसाइड नोट में नाम लिखकर फंसाने की धमकी देने जैसे कृत्यों से लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया।


 

तहरीर में 3 मई 2026 को आए एक अज्ञात फोन कॉल का भी जिक्र किया गया है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आरोपी का मित्र बताते हुए महिला पर शादी के लिए दबाव बनाया और बदनाम करने की धमकी दी।


 

कोतवाली नगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 183/2026 धारा 318(2), 351(3) एवं 78 बीएनएस के तहत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


 

नोट: खबर में उल्लेखित सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस तथ्यों की पुष्टि में जुटी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND