🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडचंपावत कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में न...

चंपावत कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़, वायरल वीडियो में भी किशोरी ने लगाए आरोपों से किया इनकार

P
By Pahadnews24
May 8, 2026 • 1 min read
चंपावत कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़, वायरल वीडियो में भी किशोरी ने लगाए आरोपों से किया इनकार
चंपावत कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़, वायरल वीडियो में भी किशोरी ने लगाए आरोपों से किया इनकार (Photo: Pahad News)

चंपावत 


जिले में चर्चित कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संबंधित नाबालिग लड़की कथित तौर पर यह कहती दिखाई दे रही है कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ था।


 

वायरल वीडियो में किशोरी अपने दोस्त के दबाव में झूठी कहानी गढ़ने की बात कहती सुनाई दे रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।


 

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान भी किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ नामजद आरोपी कथित घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।


 

मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें और आधिकारिक जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND