🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, ह...

चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर; महिला पायलट की सूझबूझ से बचीं 6 जिंदगियां

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर; महिला पायलट की सूझबूझ से बचीं 6 जिंदगियां
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर; महिला पायलट की सूझबूझ से बचीं 6 जिंदगियां (Photo: Pahad News)

टिहरी: चारधाम यात्रा के दौरान बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बदरीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर में महिला पायलट समेत छह यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और साहस के चलते सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।


 

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर को पहले गुप्तकाशी होते हुए देहरादून जाना था, लेकिन बाद में रूट बदलकर सीधे देहरादून जाने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया।


 

तार फंसते ही हेलीकॉप्टर हवा में अनियंत्रित होकर तेज हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। संकट की इस घड़ी में महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने बेहद धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।


 

हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून भेज दिया गया।


 

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने महिला पायलट अनुपमा चौधरी की बहादुरी और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ के चलते चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND