🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफ...

उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग पर बोले मुख्यमंत्री धामी, कहा– “नकल माफियाओं पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई”

P
By Pahadnews24
July 27, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग पर बोले मुख्यमंत्री धामी, कहा– “नकल माफियाओं पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई”
उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग पर बोले मुख्यमंत्री धामी, कहा– “नकल माफियाओं पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई” (Photo: Pahad News)

देहरादून। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार नकल और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को जिस भी नकल प्रकरण की जानकारी मिली, उस पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की गई है। ताजा मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में उनकी सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत अब तक करीब 100 नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के भविष्य की रक्षा करना और भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाना है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम पूरी सख्ती से करेगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND