🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिउत्तराखंड दौरे से पहले राहुल गांधी पर हम...

उत्तराखंड दौरे से पहले राहुल गांधी पर हमलावर हुए सीएम धामी, बोले- देवभूमि सेना का अपमान नहीं सहेगी

P
By Pahadnews24
May 28, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड दौरे से पहले राहुल गांधी पर हमलावर हुए सीएम धामी, बोले- देवभूमि सेना का अपमान नहीं सहेगी
उत्तराखंड दौरे से पहले राहुल गांधी पर हमलावर हुए सीएम धामी, बोले- देवभूमि सेना का अपमान नहीं सहेगी (Photo: Pahad News)

अल्मोड़ा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के कार्यक्रमों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता सेना का अपमान करने वालों को स्वीकार नहीं करेगी।


 

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता देश के साथ-साथ विदेशों में भी सेना की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हैं, जिससे सैनिकों और देशवासियों की भावनाएं आहत होती हैं।


 

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य परंपराओं वाला राज्य है और यहां के लोग राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च मानते हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत प्रदेश होने के कारण यहां के परिवारों का सेना से गहरा जुड़ाव है और देवभूमि की जनता राष्ट्र विरोधी सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।


 

बता दें कि राहुल गांधी आगामी 4 जून को उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस दौरान उनके अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जहां वह जनसभाओं के साथ पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से भी संवाद करेंगे।


 

राजनीति UTTARAKHAND