🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडदेहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,...

देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला; 2 अगस्त से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का ऐलान

P
By Pahadnews24
July 30, 2026 • 1 min read
देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला; 2 अगस्त से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का ऐलान
देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला; 2 अगस्त से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ का ऐलान (Photo: Pahad News)

देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कथित बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिलाओं के सम्मान, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

 

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि संबंधित बयान महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व की कार्यशैली और सोच लगातार महिला विरोधी रही है तथा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की उपेक्षा की जा रही है।

 

प्रदर्शन के दौरान प्रीतम सिंह ने घोषणा की कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में 2 अगस्त से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अन्य जनहित के मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन के कारण रायपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND