🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडआज से शुरू होगा धुमाकोट महाकौथिग सीजन-5,...

आज से शुरू होगा धुमाकोट महाकौथिग सीजन-5, लोक संस्कृति और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

P
By Pahadnews24
June 5, 2026 • 1 min read
आज से शुरू होगा धुमाकोट महाकौथिग सीजन-5, लोक संस्कृति और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज से शुरू होगा धुमाकोट महाकौथिग सीजन-5, लोक संस्कृति और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा (Photo: Pahad News)

धुमाकोट। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव धुमाकोट महाकौथिग सीजन-5 का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहा यह महाकौथिग उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक कला और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना भी है।  


 

महाकौथिग का आयोजन कुलदीप रावत, सोमपाल नेगी और उनकी पूरी टीम द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों की मेहनत और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन आज क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है।


 

महाकौथिग में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को पहचान मिलेगी बल्कि क्षेत्र के व्यापारियों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को भी लाभ पहुंचेगा।


 

आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों, प्रवासी उत्तराखंडियों और संस्कृति प्रेमियों से महाकौथिग में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND