🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडविदेश में बेटे के हादसे का झांसा देकर बु...

विदेश में बेटे के हादसे का झांसा देकर बुजुर्ग से ₹14 लाख की साइबर ठगी

P
By Pahadnews24
July 26, 2026 • 1 min read
विदेश में बेटे के हादसे का झांसा देकर बुजुर्ग से ₹14 लाख की साइबर ठगी
विदेश में बेटे के हादसे का झांसा देकर बुजुर्ग से ₹14 लाख की साइबर ठगी (Photo: Pahad News)

काशीपुर। विदेश में रह रहे बेटे के सड़क हादसे और पुलिस केस में फंसने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से ₹14 लाख की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुण्डेश्वरी स्थित पर्वत कुंज निवासी दयाल सिंह बिष्ट को 20 जुलाई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि विदेश में रह रहे उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है और उसके सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपी ने यह भी कहा कि मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और केस निपटाने के लिए तत्काल ₹3 लाख भेजने होंगे।

बेटे की चिंता में दयाल सिंह बिष्ट ने बंधन बैंक के एक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ₹3 लाख ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने फिर फोन कर बताया कि हादसे में बेटे के एक दोस्त की मौत हो गई है और उसके परिजन ₹12 लाख की मांग कर रहे हैं। इस झांसे में आकर पीड़ित ने 21 जुलाई को बंधन बैंक के एक खाते में ₹5 लाख और भारतीय स्टेट बैंक के दूसरे खाते में ₹6 लाख स्थानांतरित कर दिए। इस तरह साइबर ठगों ने उनसे कुल ₹14 लाख की धोखाधड़ी कर ली।

 

बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों, लेनदेन और अन्य साइबर साक्ष्यों के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND