🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडऑफिस से घर लौट रही गढ़वाल की युवती का कथ...

ऑफिस से घर लौट रही गढ़वाल की युवती का कथित अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोचा।

P
By Pahadnews24
July 28, 2026 • 1 min read
ऑफिस से घर लौट रही गढ़वाल की युवती का कथित अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोचा।
ऑफिस से घर लौट रही गढ़वाल की युवती का कथित अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोचा। (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करने वाली गढ़वाल निवासी एक युवती के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की लोकेशन बगवाड़ा क्षेत्र में मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानू के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी जोगा सिंह और रविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि घटना के बाद एसओजी, तकनीकी और फॉरेंसिक टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शनिवार देर रात अपनी सहेली और दो परिचित युवकों के साथ गदरपुर से रुद्रपुर लौट रही थी। इसी दौरान तीन आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की, युवती का कथित अपहरण कर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार सुबह पीड़िता भूरारानी स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास बदहवास अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND