🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeखेलफाइनल के बाद टला बड़ा हादसा, गुजरात टाइट...

फाइनल के बाद टला बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग; सभी खिलाड़ी सुरक्षित

P
By Pahadnews24
June 1, 2026 • 1 min read
फाइनल के बाद टला बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग; सभी खिलाड़ी सुरक्षित
फाइनल के बाद टला बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग; सभी खिलाड़ी सुरक्षित (Photo: Pahad News)

अहमदाबाद। IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल लेकर जा रही टीम बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद धुआं उठने लगा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


 

जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले के बाद टीम होटल लौट रही थी, तभी बस के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बस के भीतर धुआं भरने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल बस को रोका और सभी खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


 

घटना के बाद टीम को कुछ समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।


 

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने और बस के खराब होने का कारण माना जा रहा है। संबंधित अधिकारी मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।


 

खेल UTTARAKHAND