🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeराजनीतिहल्द्वानी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोष...

हल्द्वानी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 53 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; 8 अगस्त की खड़गे रैली पर फोकस

P
By Pahadnews24
August 6, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 53 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; 8 अगस्त की खड़गे रैली पर फोकस
हल्द्वानी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 53 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; 8 अगस्त की खड़गे रैली पर फोकस (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी: कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद के तहत हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति के बाद 53 पदाधिकारियों वाली नई टीम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया गया है।

 

गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नई टीम सामाजिक समरसता, समान भागीदारी और जनसेवा की कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जन आंदोलनों और चुनावी तैयारियों में नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा को सफल बनाने के लिए नई टीम पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और वार्ड एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

 

वहीं, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ ही 8 अगस्त की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


 

राजनीति UTTARAKHAND