🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहल्द्वानी को मिली नई एसडीएम, मोनिका आर्य...

हल्द्वानी को मिली नई एसडीएम, मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार

P
By Pahadnews24
May 28, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी को मिली नई एसडीएम, मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी को मिली नई एसडीएम, मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी। हल्द्वानी में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोनिका आर्य  ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली मोनिका आर्य का ससुराल चंपावत में है। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह उधम सिंह नगर और बागेश्वर सहित कई जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।


 

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम मोनिका आर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित कोर्ट मामलों का शीघ्र निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाना और मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


 

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वहीं, उनके कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND