🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहरिद्वार के खानपुर में खाले से मिला 22 व...

हरिद्वार के खानपुर में खाले से मिला 22 वर्षीय युवक का शव, एक साथी हिरासत में, दूसरा फरार

P
By Pahadnews24
August 6, 2026 • 1 min read
हरिद्वार के खानपुर में खाले से मिला 22 वर्षीय युवक का शव, एक साथी हिरासत में, दूसरा फरार
हरिद्वार के खानपुर में खाले से मिला 22 वर्षीय युवक का शव, एक साथी हिरासत में, दूसरा फरार (Photo: Pahad News)

लक्सर (हरिद्वार): हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में 22 वर्षीय युवक का शव पानी से भरे खाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में युवक के साथ गए दो साथियों में से एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरा युवक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस के अनुसार, न्यामतपुर निवासी उदित पुत्र रणवीर सिंह अपने गांव के ही दो युवकों के साथ पास के खाले की ओर गया था। कुछ देर बाद गांव के बच्चों ने उदित के पानी में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब छह घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उदित का शव पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एक युवक से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND