🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतर...

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

P
By Pahadnews24
June 12, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड और देश के खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन की खबर से पूरे प्रदेश सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।


 

टिहरी गढ़वाल जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा उत्तराखंड की शान थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में देश को कई अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां दिलाईं और भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी प्रतिभा और अनुशासन के दम पर उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया।


 

एक खिलाड़ी के साथ-साथ वे एक सफल कोच भी थे। देहरादून के मझोन स्थित उनकी शूटिंग रेंज से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हुए। उनके मार्गदर्शन में अनेक युवा निशानेबाजों ने सफलता हासिल की और देश के लिए पदक जीते।


 

जसपाल राणा का योगदान भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उत्तराखंड ने अपना एक गौरवशाली सपूत खो दिया।


 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND