🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeदेश / विदेशदुनियाभर में गूंज रही कुंभ 2027 की चर्चा...

दुनियाभर में गूंज रही कुंभ 2027 की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने सराही तैयारियां

P
By Pahadnews24
June 9, 2026 • 1 min read
दुनियाभर में गूंज रही कुंभ 2027 की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने सराही तैयारियां
दुनियाभर में गूंज रही कुंभ 2027 की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने सराही तैयारियां (Photo: Pahad News)

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और इसकी चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। इसी क्रम में जापान से आए साधु-संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की सराहना की।


 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने साधु-संतों और मेला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जापान से आए संत भी मौजूद रहे। संतों ने अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा तैयारियों को संतोषजनक बताया।


 

जापानी संतों ने कहा कि कुंभ मेला केवल भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के कुंभ मेले को लेकर जापान में भी उत्साह का माहौल है और वहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा सनातन धर्म से जुड़े साधु-संत हरिद्वार आने की तैयारी कर रहे हैं।


 

संतों का कहना है कि कुंभ मेले के दौरान दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे, इसलिए यहां चल रही तैयारियों पर वैश्विक स्तर पर भी नजर बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुंभ 2027 भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND