🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeदेश / विदेशक्रिप्टिक पोस्ट नहीं, कंगना रनौत ने अब स...

क्रिप्टिक पोस्ट नहीं, कंगना रनौत ने अब सरेआम लिया इन सितारों का नाम, बोलीं- ‘लोगों को मेरा यही मैसेज है कि…’

P
By Pahadnews24
August 25, 2026 • 1 min read
क्रिप्टिक पोस्ट नहीं, कंगना रनौत ने अब सरेआम लिया इन सितारों का नाम, बोलीं- ‘लोगों को मेरा यही मैसेज है कि…’
क्रिप्टिक पोस्ट नहीं, कंगना रनौत ने अब सरेआम लिया इन सितारों का नाम, बोलीं- ‘लोगों को मेरा यही मैसेज है कि…’ (Photo: Pahad News)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों पर जमकर बरसी हैं। सोमवार, 24 अगस्त को मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने तापसी पन्नू, राखी सावंत, आशुतोष राणा और सोनू सूद का नाम लेकर उन पर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि ये सितारे अक्सर उनके खिलाफ टिप्पणी करते हैं और मीडिया में बने रहने के लिए उनका नाम इस्तेमाल करते हैं।

 

कंगना ने अपने खिलाफ दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वह रोज ऐसे लोगों को देखती हैं, जो उन्हें व्यवहार करने की सलाह देते हैं या उनके व्यक्तित्व और परिवार को लेकर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आशुतोष राणा और सोनू सूद का जिक्र करते हुए कहा कि वे उन्हें ‘बिहेव करना सीखने’ की सलाह देते हैं, जबकि राखी सावंत पर उन्होंने अपने कैरेक्टर को लेकर भद्दी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

 

तापसी पन्नू को लेकर कंगना ने कहा कि वह उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड को लेकर टिप्पणी करती रहती हैं। कंगना ने इन सभी लोगों को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्होंने उनकी जिंदगी की सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया है तो वह उनकी सलाह नहीं सुनेंगी।

कंगना ने आगे कहा कि कुछ लोग मीडिया का अटेंशन पाने के लिए बार-बार उनका नाम लेते हैं और उन्हें गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे ‘कंगना रनौत बनकर दिखाएं’, उसके बाद ही वह उनकी किसी सलाह पर ध्यान देंगी।

 

कंगना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने खिलाफ किए जाने वाले भद्दे कमेंट्स को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को खुद से चिपकने नहीं देंगी और अब बहुत हो चुका है।

अभिनेत्री ने दोहराया कि वह ऐसे लोगों से सलाह नहीं लेंगी, जिन्हें वह खुद से कम सफल मानती हैं। बातचीत के दौरान कंगना ने इन सेलिब्रिटीज के लिए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की सलाह की जरूरत नहीं है।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND