🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडBKTC पर RTI से बड़ा खुलासा “केदारनाथ-बद...

BKTC पर RTI से बड़ा खुलासा “केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से VIP मेहमाननवाजी” के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

P
By Pahadnews24
May 23, 2026 • 1 min read
BKTC पर RTI से बड़ा खुलासा  “केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से VIP मेहमाननवाजी” के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
BKTC पर RTI से बड़ा खुलासा “केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से VIP मेहमाननवाजी” के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग (Photo: Pahad News)

देहरादून/रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर मंदिर समिति पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

नेगी का आरोप है कि बीकेटीसी ने यात्राकाल के दौरान श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की राशि का उपयोग भाजपा एवं संघ से जुड़े नेताओं, उनके परिजनों और “विशेष अतिथियों” की आवभगत में किया। आरोपों के मुताबिक आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए गए।

RTI दस्तावेजों के हवाले से नेगी ने दावा किया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी के दो दिन के ठहराव और भोजन पर लगभग 60 हजार रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और अन्य विशेष मेहमानों के आवास एवं सुविधाओं का भुगतान भी मंदिर समिति द्वारा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

नेगी ने यह भी आरोप लगाया कि बीकेटीसी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के अतिथियों के हेलीकॉप्टर टिकटों का खर्च भी मंदिर कोष से वहन किया गया। उन्होंने इसे “आस्था के धन का दुरुपयोग” बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर कोष का उपयोग केवल धामों की व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं और धार्मिक कार्यों में होना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विकेश सिंह नेगी RTI के माध्यम से बीकेटीसी में कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। अब इस नए खुलासे के बाद मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND