🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडऋषिकेश से चुनाव लड़ने के ऐलान के 24 घंटे...

ऋषिकेश से चुनाव लड़ने के ऐलान के 24 घंटे बाद केशव थलवाल का फेसबुक अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

P
By Pahadnews24
August 24, 2026 • 1 min read
ऋषिकेश से चुनाव लड़ने के ऐलान के 24 घंटे बाद केशव थलवाल का फेसबुक अकाउंट भारत में प्रतिबंधित
ऋषिकेश से चुनाव लड़ने के ऐलान के 24 घंटे बाद केशव थलवाल का फेसबुक अकाउंट भारत में प्रतिबंधित (Photo: Pahad News)

ऋषिकेश। टिहरी जिले के प्रतापनगर निवासी केशव थलवाल के ऋषिकेश विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के अगले ही दिन उनका फेसबुक अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। फेसबुक की ओर से जारी नोटिस में कार्रवाई के पीछे भारत सरकार/कानून प्रवर्तन एजेंसी के आदेश का हवाला देते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79(3)(b) का उल्लेख किया गया है। हालांकि, किस पोस्ट या किस सामग्री को लेकर यह कार्रवाई की गई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

 

बताया जा रहा है कि केशव थलवाल सोशल मीडिया पर करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स के साथ लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। उनके समर्थकों के मुताबिक, इससे पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटाया गया था। फेसबुक अकाउंट पर कार्रवाई को लेकर थलवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या अन्याय के खिलाफ लड़ना इतना मुश्किल हो गया है?” उन्होंने मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की बात भी कही है।

 

केशव थलवाल इससे पहले पुलिस से जुड़े एक विवाद के बाद भी सुर्खियों में आए थे। उनके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है, जबकि इन मामलों का न्यायिक प्रक्रिया में लंबित होना बताया जा रहा है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान के तुरंत बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी रोक ने पूरे मामले को राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों स्तरों पर चर्चा में ला दिया है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND