🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंड“किंग ऑफ उत्तराखण्ड” पर पुलिस का शिकंजा,...

“किंग ऑफ उत्तराखण्ड” पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार

P
By Pahadnews24
August 23, 2026 • 1 min read
“किंग ऑफ उत्तराखण्ड” पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार
“किंग ऑफ उत्तराखण्ड” पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार (Photo: Pahad News)

ऋषिकेश में संगठित अपराधों के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को “किंग ऑफ उत्तराखण्ड” बताने वाले जगजीत उर्फ जग्गा और उसके गिरोह पर शिकंजा कसा है। पुलिस के अनुसार, जगजीत अपने साथियों के साथ भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में लिप्त था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस ने गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित उसके दो साथियों प्रणव उर्फ राघव बत्रा और दीपेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य नामजद आरोपी रवि गुप्ता की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 से 2026 के बीच गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 11 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार जगजीत की निशानदेही पर उसके घर से “KING OF उत्तराखण्ड” लिखा बोर्ड भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह द्वारा लोगों में भय का माहौल बनाया गया था, जिसके कारण स्थानीय लोग शिकायत करने से भी डरते थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND