🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडजंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में पुलिस लाठीच...

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज, कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोटियाल घायल

P
By Pahadnews24
July 22, 2026 • 1 min read
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज, कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोटियाल घायल
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज, कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोटियाल घायल (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में बारामासा के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार राहुल कोटियाल घायल हो गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहुल कोटियाल प्रदर्शन की कवरेज करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पुलिस लाठीचार्ज करती है और वे भी उसकी चपेट में आ जाते हैं।

 

राहुल कोटियाल दो बार के प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार हैं। लाठीचार्ज के दौरान उन्हें कई लाठियां लगने से चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ होने वाले व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना के वीडियो व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं और पत्रकारों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न नागरिकों ने राहुल कोटियाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND